भले इन्सान तुम अपना सच्चा मकसद याद रखते हुए परमाथ॔ के मार्ग पर टिके रहो और हर समय अपने मन और इंद्रियों पर पहरा देते रहो ताकि तुम बुराइयों और पापों से दुर रह सको और हर वक्त जागते रहो इस संसार मे तो हमे सभी जागते हुए दिखाई देते है पर असल में वे सोये हुए है क्यों की वे प्रभु के सच्चे ज्ञान से बेखबर है अनजान है वे दुनियावी विषयों-विकारों द्वारा लूटे जा रहे है क्यों की वे मालिक की ओर से बेखबर है जागने को तो उल्लू भी जागता है जो उलटा होकर साँस लेता है पर उसे जागते हुए भी सूरज का प्रकाश घोर अँधरे जैसा लगता है ऐसे जागने से क्या फायदा? असल में वे लोग धन्य है जो हमेशा मालिक के प्रेम में मग्न रहते हुए जागते है.....
Comments
Post a Comment